Sunday, May 10, 2009

माँ

आज मातृ दिवस पर इस हास्य कवि ने अपने शब्द माँ के नाम अर्पित किया है,जीवन मे एक ऐसा नाम जिससे हम कभी भी अलग नही हो सकते,और वो शब्द है "माँ".

 

माँ,ममता का असीम श्रोत हैं,

माँ,इस नश्वर जीवन की,अखंड ज्योत हैं.


माँ,एक पवित्र नाम है,

माँ,के बिना जिंदगी गुमनाम है.


माँ,आँचल की छाया देती रही कठोर धूप मे,

माँ,निहित है,परमात्मा के स्वरूप मे.

 

माँ,बचपन के कठिन डगर पर,गोदी मे ज़कड़ कर,

माँ,जिसने चलना सिखाया, उंगली पकड़ कर.

 

माँ,जिसने हमारे खुशी के लिए आँसुओं को भी पीया है,

माँ,जीवन के अंधेरे पथ पर राह दिखाने वाली दीया है.

 

माँ,जिसने मुस्कुरा कर अपने हाथ से पहली कौर खिलाई,

माँ,जैसे कड़ी धूप,तपती गर्मी की शीतल परछाई.

 

माँ,बचपन के चंचल,मोहक,मुस्कान की जननी है,

माँ,जिससे यह संपूर्ण सृष्टि बनी है.

 

माँ,हमारे मूक बचपन की भाषा है,

माँ,जिसकी कोई नही परिभाषा है.

 

माँ,बसी है,ममतामय हर एक पल मे,

माँ,बसी है,पृथ्वी,आकाश,वायु और जल मे.

 

माँ,ही मूल में,माँ ही आधार है,

माँ,के लिए सारी जिंदगी उधार हैं.

 

माँ,समस्त रिश्तो से परे है,

माँ,दिशाहीन जीवन मे लक्ष्य भरे हैं.

 

माँ,किलकारी भरे, वात्सल्य का दर्पण है,

माँ,हमारी हर खुशी, तुम्हे अर्पण है.

 


माँ,जिसके लिए केवल मातृ दिवस ही सुखाय नही है,

माँ, जिसका दुनिया मे,कोई पर्याय नही है.

 

माँ की यादों के साथ फिर एक बार,

बचपन मे आगमन करता हूँ.

और विश्व के समस्त माताओं को,

मातृ दिवस पर, सिर झुका कर  हार्दिक नमन करता हूँ.

 

Friday, May 8, 2009

जूतो की बढ़ती लोकप्रियता....

आज कल बड़े ही बेबाक शस्त्र के रूप मे उभर कर सामने आया है,तो भला हम इनके महत्व का वर्णन क्यों ना करें...आइए मिल कर पढ़े.....इम्पोर्टेंस ऑफ जूता.

जूता चप्पल का महत्व,इस युग मे रंग जमाया है,

प्रजातंत्र के गुरुओं ने,जूता,चप्पल अपनाया है,

अश्त्र बना कर इसे सभी आपस मे लड़ते रहते है,

दूँगा अभी एक,कुछ ऐसा,पकड़ के जूता कहते  हैं.

 

कल तक पैरों मे सजता था,आज सिरो पर बाज रही,

राजनीति के गलियों मे,अब जूतो का आवाज़ रही,

ज़रा भी उल्टा मुँह से,निकले करे विपक्षी जम कर वार,

एक  बार मंत्री जी बोले,जूता बोले बारॅम्बार.


संसद की रंगत बन कर,सबको मनोरंजन बाट रहे,

कभी काटते थे पैरों को,आज ये चाँदी काट रहे,

जूता नाम नही है नीचा,इसका भी सम्‍मान है अब,

मंत्री जी के सिर की शोभा,सोचो कितनी शान है अब.

 

गाँव,गली कस्बे से लेकर संसद तक आबाद है ये,

कही लगा कुछ दिल को भारी,जूता जिंदाबाद है ये,

भाषन,शासन ठीक ना लगे,पड़े धड़ाधड़ फिर जूता,

हक़ का राशन ठीक ना लगे,पड़े धड़ाधड़ फिर जूता.

 

जूता,चप्पल पर विशेष,जल्दी टी. वी. पर आएगा,

घर से लेकर संसद तक,जो जम करदौड़ लगाएगा,

बनेगा जूता नंबर वन,जो नेता को को अर्पित होगा,

सर पे ले या माला पहने, दो ही जगह समर्पित होगा.

 

हर एक नज़र मे भाव बढ़ेगें,जूता नामक जात का,

नेता जी भी ट्रैनिंग लेगें जूतों की बरसात का,

घर मे बीवी से खाई जो,वही निशाना मारेंगे,

जूतों की मारामारी मे कभी नही वो हारेंगे.

 

जो पक्का पीटता होगा,वो रोज ही बाज़ी जीतेगा,

संसद मे सब बदला लेगा,घर मे जैसा बीतेगा,

जूतो की मारामारी पर,नज़र रखेगी ये जनता,

हार गया जो,जाकर उसको फिर पिटेगी ये जनता,

 

इतने मेहनत से भेजी थी,संसद मे पिट जाने को,

जूतावान बड़े नेता का,यूँ निशान मिट जाने को,

बाद मे उनको भेजेंगे,जो कभी नही यूँ हारेंगे,

बनेगें वो बड़का मंत्री,जो ज़्यादा जूता मारेंगे.

 

बढ़ता भाव देख जूतो का,दिल कुछ ऐसा है कहता,

सच मे कही बदल जाएँ दिन,उसका जो इतना सहता,

लिफ्ट करा ले जूते को,अब आगे सिर पर ही पहने,

टोपी पैरों मे चिपका ले,मत पूछो फिर क्या कहने,

 

कुछ दिन बाद यही नेता,आराम से जूता झेलेंगे,

संसद के अंदर आकर, फिर टोपी टोपी खेलेंगे,

सब कुछ हो सकता है,भाई अपने भारत देश मे,

जहाँ घूमते बहरूपिया,साधु सज्जन के वेश मे.

Wednesday, May 6, 2009

कृपया,वोट ज़रूर दीजिए

आज वर्तमान देश हालत देख कर मैं अपने भारतवासियों से वोट के लिए निवेदन करता हूँ,कल की सुबह देश की राजधानी सहित कुछ महत्वपूर्ण जगह पर चुनाव है,आप सभी अपने बहुमूल्य अधिकार का प्रयोग करके देश के विकास मे सहयोग दे.

चुनाव की पूर्वसंध्या पर ,ये मन  मचलने लगा,

पैंतरे बाज़ और दलबदलुओं को, देखकर दिल जलने लगा,

तरह तरह के ख़याली बादल, दिल  मे मंडराने लगे,

राजनीति के पंडितों के चित्र, उभर कर आने लगे..

 

राजनीति आजकल पॉलिश लगाना हो गया है,

झूठ बोलना,चोरी,लूट और सर खुजलाना हो गया है,

सर खुज़ला खुजला कर नेता  दंगा फ़साद करवाता है,

जो जितना खुजलाता है,वो  उतना उपर जाता है.

 

खुले आसमान के नीचे,लगा है बेईमानों का मेला,

कोई झुंड मे,कोई  लड़ रहा अकेला,

इसी  झुंडम झुंड मे, सब बहे जा रहे है,

गाली,चप्पल,जूता,थप्पड़  सब सहे जा रहे हैं,

 

सब दिखाने के लिए आज आपस मे लड़ेंगे,

कल हमारे सामने,मिलकर कुर्सी पर चढ़ेगे,

देश की राजनीति को,गुजरात  से कश्मीर ले जाएँगे,

पाँच साल मे पचास विकट समस्याएँ दे जाएँगे.


मंदिर,मस्जिद  जाने क्या क्या, मुद्दा उठाते हैं,

कुछ इस्लाम कुछ भगवा की कसम  खाते है,

आग लगा कर ये अपनी हथेली  छुपाए फिरते हैं,

विकसित भारत की ,झूठी  पहेली बुझाए फिरते हैं.

 

 नेताओं के चक्कर मे,देश का सत्यानाश हो रहा है,

विकसित  भारत होने का, तो आस ही खो रहा है,

प्रगतिशील ही बनी,चलती  रहेगी ये विकास की नईया,

किनारे मुश्किल हो जाएगी,जब  होगें ऐसे खेवईया.

 

इसलिए  हमे भी खुद मे एक जोश भरना ही होगा,

हमारी  ताक़त से इन्हे,आज डरना ही होगा,

पलट जाए देश की राजनीति कुछ  नया चमत्कार करो,

आज़ाद,भगत सिंह,विस्मिल के सपनो को साकार करो.

 

विश्व पटल पर देश की गरिमा  को और उठानी होगा,

साथ ही साथ घर मे लगा आग भी बुझानी होगा,

गद्दारी  और भ्रष्टाचारी पे दमदार चोट करना होगा,

मेरे देशवासियों  आप सभी को  वोट करना होगा.

 

यह हमारे अधिकार और हमारे  हालात की बात है,

एक एक  भारतवासी के औकात की बात है,

आपका चुना प्रतिनिधि,देश  की तस्वीर बदल सकता है,

देखते  जाइए बस ,कुछ ही दिन और रात की बात है.